फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घर बुलाकर युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर

घर बुलाकर युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sat, 08 Jun 2019 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
घर बुलाकर युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर
घर बुलाकर युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात घर बुलाकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अपनी हत्या किए जाने के शक में साथी ने ही वारदात को अंजाम दिया।

हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर के किला बाजार निवासी राजू खच्चू (30) मेहनत-मजदूरी करता है। रात में राजू खच्चू को उसके दोस्त नदी तीरे निवासी चमन ने अपने घर बुलाया था। इससे पहले कि राजू कुछ समझ पाता, चमन ने उस पर असलहे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली राजू के पेट में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।


सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि चमन को शक था कि घायल राजू उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा है। इसी वजह से उसने पहले ही राजू को गोली मार दी। उसे लखनऊ भेजा गया है।

जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि मामले में चमन और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लेकर घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed