फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   इंचार्ज हेडमास्टर ने पोस्ट की अश्लील फोटो, सरकार पर की टिप्पणी, सस्पेंड

इंचार्ज हेडमास्टर ने पोस्ट की अश्लील फोटो, सरकार पर की टिप्पणी, सस्पेंड

Sat, 08 Jun 2019 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
इंचार्ज हेडमास्टर ने पोस्ट की अश्लील फोटो, सरकार पर की टिप्पणी, सस्पेंड
इंचार्ज हेडमास्टर ने पोस्ट की अश्लील फोटो, सरकार पर की टिप्पणी, सस्पेंड
विज्ञापन

रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के एक विद्यालय में तैनात इंचार्ज हेडमास्टर का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट उन्हीं के लिए मुसीबत बन गया। मामला जानकारी में आने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट भेजी।

जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया। यह मामला रोहनिया विकास क्षेत्र से संबंधित है, जहां लोकसभा चुनाव के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


रोहनिया के खंड शिक्षा अधिकारी आरसी चौधरी ने शुक्रवार को बीएसए को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्राथमिक विद्यालय कमालपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुचित कुमार ने एक हफ्ते पहले जीएलपी रोहनिया वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचित ने अश्लील फोटो पोस्ट करने के साथ ही सरकार के विरुद्ध टिप्पणी भी लिखी है। इससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए पीएन सिंह ने कार्रवाई करते हुए सुचित कुमार को निलंबित कर दिया।


उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी/अध्यापक होने के नाते अपने शब्दों और उनके भावों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सुचित कुमार ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिस पर उन्हें निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय रोहनिया से संबद्ध किया गया है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी गौरा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed