फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वकीलों ने वादकारियों के हित में काम करने का लिया संकल्प

वकीलों ने वादकारियों के हित में काम करने का लिया संकल्प

Wed, 27 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने वादकारियों के हित में काम करने का लिया संकल्प
वकीलों ने वादकारियों के हित में काम करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। तहसील परिसर में मंगलवार को महराजगंज बार एसोसिएशन एवं जूनियर लायर्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं ने वादकारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया। सभी ने पीठासीन अधिकारियों से काम करने को कहा और इस बात पर दुख जताया कि आए दिन होने वाली हड़तालों से न्यायिक कार्य प्रभावित होता है।
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी को बार एसोसिएशन का 10वें अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्थी ने शपथ दिलाई। मणिकांत दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार शुक्ल को महामंत्री, विनोद कुमार सिंह को सहमंत्री, प्रमोद कुमार वर्मा को संयुक्त मंत्री, मोहन सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार यादव को मीडिया प्रभारी पद की शपथ दिलाई। शिवराम, छोटेलाल, जुबेर अहमद, भगवती प्रसाद मौर्य, दयानारायण श्रीवास्तव, राकेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य की सदस्य दिलाई गई। इसके अलावा सहदेव प्रसाद, कृष्ण मोहन त्रिवेदी, प्रेम सिंह, यजुवेंद्र मिश्रा, मोहम्मद मुकीम, इम्तियाज अली को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

महराजगंज जूनियर लायर्स एसोसिएशन महराजगंज की नव गठित टीम को बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में संरक्षक भूपेश कुमार मिश्रा के अलावा अध्यक्ष के पद पर मनीष तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राम प्रकाश श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर यजुवेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष के पद पर अमित प्रताप सिंह, महामंत्री के पद पर सर्वेश कुमार अवस्थी, सहमंत्री के पद पर राजेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री के पद पर सुशील कुमार पांडेय, मंत्री के पद पर इंतियाज अली, कोषाध्यक्ष के रूप में शिवशंकर, मीडिया प्रभारी के पद पर अमित कुमार शुक्ला ने शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित कुमार पांडेय, योगेंद्र अवस्थी, मोहम्मद मुकीम, अतुल पांडेय को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed