{"_id":"59b82f2d4f1c1beb7f8b65f8","slug":"151505242925-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी के घर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कारोबारी के घर छापेमारी
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी के घर छापा मारने गए दो सिपाहियों को पीटा
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पावरगंज मजरे बगहा गांव में एक शराब कारोबारी के घर पर मंगलवार रात छापा मारने गए दो सिपाहियों को महिलाओं और ग्रामीणों ने पीटा। जान बचाकर भागे सिपाही पड़ोस के गांव के अतरथरिया में घुस गए। वहां के ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई और जवाबी कार्रवाई पर पीछा कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए।
पावरगंज मजरे बगहा गांव के एक व्यक्ति ने सलोन पुलिस से शिकायत की थी कि पावरगंज बाजार में अवैध शराब बनाई जा रही है। इस सूचना पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो सिपाही पावरगंज गांव पहुंचे और शराब कारोबारी के यहां छापा मारा। छापा मारते ही एकत्र हुई महिलाओं और ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेर लिया। इससे ग्रामीणों और सिपाहियों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने सिपाहियों को पीट दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फोर्स ने ग्रामीणों को खदेड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गांव के पास चल रही कई भट्ठियों को भी तोड़ा। इस संबंध में एसपी से बात करने का प्रयास किया तो फोन उनके पीआरओ यदुनाथ यादव ने उठाया। उन्होंने बताया कि कप्तान क्राइम मीटिंग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला से बात हुई है। उन्होंने दबिश देने की बात स्वीकार की है। सिपाहियों के साथ मारपीट हुई या नहीं, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।