फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   उचक्के ने बैंक कर्मी के खाते से पार किए 87 हजार रुपये

उचक्के ने बैंक कर्मी के खाते से पार किए 87 हजार रुपये

Mon, 01 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
उचक्के ने बैंक कर्मी के खाते से पार किए 87 हजार रुपये
लालगंज (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा में तैनात एक कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उसके खाते से 87 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



उन्नाव जनपद के मगरायन निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में सहायक फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात है।


उनका खाता एसबीआई में है। बताया कि आचार्य नगर मोड़ के निकट स्थित एक्सेस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे।


एटीएम कार्ड पुराना होने के कारण वह सही से काम नहीं कर रहा था। तभी पीछे से आए उचक्के ने उनका एटीएम कार्ड मांगा और उसे बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से कैश पार कर दिए।
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया कि एटीएम से दो हजार रुपये निकालने के बाद जब घर लौट आया तो शाम को मोबाइल पर खाते से तीन बार में 87 हजार रुपये निकल जाने का एसएमएस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आननफानन एटीएम कार्ड लॉक करवाया। बैंक कर्मी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कार्यवाहक कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि बैंक कर्मी की तहरीर पर धोखाधड़ी व साइबर क्राइम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed