फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फर्जी डिप्टी एसपी को पकड़ने का टीआई को मिला ईनाम, पुरस्कृत

फर्जी डिप्टी एसपी को पकड़ने का टीआई को मिला ईनाम, पुरस्कृत

Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
फर्जी डिप्टी एसपी को पकड़ने का टीआई को मिला ईनाम, पुरस्कृत
टीआई को मिला इनाम
विज्ञापन

रायबरेली। फर्जी डिप्टी एसपी को पकड़ने का इनाम ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरन सिंह को मिला है। एसपी शिवहरि मीणा ने 1100 नकद रुपये देकर टीआई को पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों से भी इस तरह के कार्य करने की नसीहत दी। गौरतलब है कि सिविल लाइंस पर चेकिंग के दौरान टीआई ने सोमवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के फर्जी डिप्टी एसपी को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपी का नाम राजा पांडेय उर्फ आशुतोष पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय है, जो बेनीपुर थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर का रहने वाला था। देर रात अपने आवास में एसपी ने ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरन सिंह को 1100 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed