{"_id":"5980cd104f1c1b77648b47d0","slug":"141501613328-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक उसके पेट में दर्द हुआ था। इससे पहले कि उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज मजरे मोन गांव निवासी वीरेंद्र (19) दिल्ली में नौकरी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। परिवारीजनों के मुताबिक अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पिता राम प्यारे का कहना है कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि बेटा बिल्कुल ठीक था। अभी घर आया था। उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। पता नहीं उसे अचानक क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से पिता समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। घर का माहौल गमगीन हो गया है। पिता का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं आया है।