फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   परिषदीय स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, रसोइया और मासूम जख्मी

परिषदीय स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, रसोइया और मासूम जख्मी

Sun, 24 Mar 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, रसोइया और मासूम जख्मी
रायबरेली। राही विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोंदवारा में शनिवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन



गनीमत रही कि उस समय बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे, जिससे उनकी संख्या कम थी। विद्यालय की रसोई में साफ-सफाई के लिए पहुंची एक रसोइया और उसके मासूम बच्चे को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया गया।


इससे दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।


मधुमक्खियों से बच्चे इतने ज्यादा दहशतजदा रहे कि वे स्कूल के भीतर जाने से घबराने लगे। बाद में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पंचायत भवन में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन



होली की छुट्टी के बाद शनिवार को कक्षा छह, सात, आठ की पहली पाली में सुबह 9 से 11.30 बजे तक विज्ञान की परीक्षा होनी थी, जिसके लिए बच्चे सुबह 8 बजे से ही स्कूल पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालय में तैनात रसोइया श्रीमती (35) अपने मासूम बेटे वंश (3) के साथ भी साफ-सफाई के लिए सुबह 8 बजे पहुंच गई। इसी बीच मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया।


स्कूल में भगदड़ मच गई। बच्चे तो किसी तरह जान बचाकर स्कूल के बाहर भागे, फिर भी कई बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया।


साफ-सफाई में व्यस्त रसोइया जब तक बच्चे को लेकर बाहर निकल पाती, मधुमक्खियों ने दोनों को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया।


ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज किया गया। विद्यालय में तैनात शिक्षक जब स्कूल पहुंचे तो भगदड़ मची हुई थी। गांव के काफी लोग बचाव में जुटे थे।


परीक्षा का समय भी हो रहा था, लेकिन दहशतजदा बच्चे स्कूल में जाने को तैयार नहीं हुए। इस पर ग्राम प्रधान की मदद से पंचायत भवन में व्यवस्था कराई गई, जहां जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने परीक्षा दी।


ग्राम प्रधान हंस कुमार ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल के बाहर चारदीवारी से सटे पीपल के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता है। सुबह लगभग 8.30 बजे मधुमक्खी भड़क गईं और स्कूल में खेल रहे बच्चों पर टूट पड़ीं।


वैसे तो स्कूल में बच्चों की संख्या लगभग 120 है, लेकिन घटना के समय स्कूल में 50-60 बच्चे ही पहुंचे थे। रसोइया और उसके बेटे को मधुमक्खियों ने काफी काटा। पंचायत भवन में परीक्षा कराई गई।



मधुमक्खियों के हमले में सात घायल
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गयाबाक्श का पुरवा मजरे पोखरनी में शनिवार को खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं।


इससे सात लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में राकेश कुमारी (33), संपा देवी (55), गंगा प्रसाद (70), बबली (22), अभिषेक (8), अंकुल (9), एजल (3) शामिल हैं। इन लोगों ने बताया कि वे सभी खेत में काम कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और उन पर टूट पड़ा। किसी तरह लोग जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed