{"_id":"5c573abcbdec22736b5e9f37","slug":"131549220540-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गए युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में गए युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात शादी समारोह में शामिल होने गए युवक पर रंजिश के चलते तीन लोगों ने असलहे से फायर झोंक दिया।
गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। अचानक फायरिंग की घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कंडोरा गांव निवासी श्रवण कुमार का आरोप है कि वह रात में गंगागंज में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। भोजन के बाद जैसे ही पंडाल के बाहर आया, बाहर खड़े गांव के ही तीन लोगों ने असलहे से ऊपर फायर झोंक दिया।
गनीमत रही कि वह नीचे बैठ गया, जिससे गोली उसके सिर के ऊपर से निकल गई। युवक का कहना है कि वह जान बचाने के लिए पंडाल के अंदर भागा।
इस बीच आरोपियों ने उसको पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक के मुताबिक उसकी चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े, तभी हमलावर युवक उसे छोड़कर भाग गए।
आरोपी युवक इससे पहले भी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।