{"_id":"5a3aa8eb4f1c1b3c3d8befd0","slug":"131513793771-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
लालगंज (रायबरेली)। पेंशन का रुपया थैले में ले जा रहे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का थैला बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े छीन लिया। बदमाश कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
ऐहार गांव निवासी गंगासेवक रैदास ने बताया कि सेवा योजन कार्यालय फतेहपुर में चतुर्थश्रेणी में कार्यरत था। अब सेवानिवृत्त हो चुका था। उसकी पेंशन फतेहपुर में मिलती थी। फतेहपुर से वह अपनी पेंशन लेकर वापस लौट रहा था। लालगंज-रायबरेली मार्ग पर स्थित बाल्हेमऊ गांव में साधन से उतरकर पैदल घर ऐहार जा रहा था। उसने थैले में पेंशन में मिले 18 हजार रुपये नकद के अलावा बैंक पास आदि कागजात रखे हुए थे। ऐहार गांव के रास्ते पर सुनसान जगह पर बाइक सवार दो बदमाश उसका रुपये से भरा थैला छीनने लगे। जब उसने थैला नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह शोर मचाता तब तक बदमाश उसका थैला लेकर भाग खडे़ हुए। पीड़ित गंगासेवक ने वारदात की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है।