फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल

Fri, 16 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल
हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

लालगंज/तिलोई (रायबरेली)। अलग-अलग हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के चहिमालपुर निवासिनी मिथिलेश कुमारी (25) पत्नी बाबू सिंह अपने रिश्तेदार दीपक पुत्र शिवपाल के साथ बाइक से लालगंज आ रही थी। दोनों डिहवा गांव के निकट स्थित राजीव गांधी महिला विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे। गांधी चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 77 एएन 3006 ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा दीपक घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर व ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। दीपक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं नसीराबाद थाना क्षेत्र के मोमिन गांव निवासी जग प्रसाद (55) गुरुवार को बाइक से मोहनगंज से लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ शाहमऊ निवासी रामसजीवन बैठा था। कूरा गांव के पास जायस की तरफ से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी तिलोई ले जाया गया, जहां जग प्रसाद को मृत घेाषित कर दिया गया। एसओ रामराघव सिंह ने का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।- ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed