फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कांग्रेस मुक्त रायबरेली का होगा चहुंमुखी विकास-सुनील बंसल

कांग्रेस मुक्त रायबरेली का होगा चहुंमुखी विकास-सुनील बंसल

Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस मुक्त रायबरेली का होगा चहुंमुखी विकास-सुनील बंसल
रायबरेली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि रायबरेली का चहुमुखी विकास तभी संभव है, जब जिला कांग्रेस मुक्त होगा।
विज्ञापन



वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को हुए पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर अतिथि बोल रहे थे। कहा कि मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों के उत्साह को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रायबरेली के कांग्रेस मुक्त होने में अब न तो कोई समस्या और न ही कोई देर है।


सिर्फ मौके का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने जो मांगपत्र दिया है, उसे वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जो भी पॉलिसी बन सकती है, उसे बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जब तक पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक गांवों के साथ ही जिले और प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है।


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के चौतरफा विकास का काम कर रही है। मात्र डेढ़ साल में ही जिले में भाजपा बहुत मजबूत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ साल पहले यहां भाजपा का संगठन बहुत कमजोर था। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों और आम लोगों के लिए सरकार योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे हर वर्ग का फायदा होगा।


सम्मेलन में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास कराया जाएगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी सुधीर हलवासिया ने कहा कि हर किसी की समस्या को सुनने और उनके निस्तारण के साथ ही प्रदेश संगठन तक समस्या को पहुंचाने के लिए वे यहां हर समय उपलब्ध हैं।


सम्मेलन में विधायक दल बहादुर कोरी, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, अजय त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सुभाष झा, विजय रस्तोगी, अमरेश सिंह, अंबिका चौधरी, दल बहादुर सिंह, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव, रमाकांत लोधी समेत कई नेता मौजूद रहे।


सोनिया को पटकनी के बाद ही जिला होगा वीआईपी: दिनेश सिंह
एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि जिला वीआईपी नहीं बचा है। अब जिला उसी दिन वीआईपी होगा, जब जिले का कोई लाल सांसद सोनिया गांधी को पटकनी देगा।


उन्होंने कहा कि दस जनपथ ने जिले के लिए कुछ नहीं किया। ढाई साल से यहां के लोगों की सुख-दुख में खड़ा होने की गारंटी देने वाली लोकसभा प्रभारी प्रियका वाड्रा ही नहीं दिखाई दे रही हैं।



जब गारंटर ही भाग गया तो यहां की जनता किस हाल में होगी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यहां कंडोलेंस डे मनाने आते हैं। ये भी एक नया शब्द है।


ऐसा नेता देश का क्या भला करेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों से संबंधित एक मांगपत्र महामंत्री को सौंपा। मांगपत्र में पंचायत प्रतिनिधियों की अवमानना रोकने, आकस्मिक व्यय व्यवस्था देने, मानदेय निर्धारित करने, सरकारी और बाजार की दरों का अंतर दुरुस्त करवाने सहित कई मांगे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed