{"_id":"599098004f1c1ba4488b4994","slug":"121502648320-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के अनाज को लेकर वर्तमान-पूर्व प्रधान भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीएम के अनाज को लेकर वर्तमान-पूर्व प्रधान भिड़े
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम के अनाज को लेकर वर्तमान-पूर्व प्रधान भिड़े
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गुरुदयाल मजरे पुरवारा गांव में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच एमडीएम के अनाज को लेकर कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। दोनों पक्षों की ओर से तमाम लोग लाठी-डंडे व असलहे लेकर निकल आए और फायरिंग शुरू कर दी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ लिया। पुलिस ने वर्तमान व पूर्व प्रधान सहित 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कारवाई की है। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।
बताते हैं कि वर्तमान ग्राम प्रधान आनंद पांडेय व पूर्व प्रधान प्रभाशंकर पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है। शनिवार की देर रात एमडीएम को लेकर दोनों लोगों के बीच तनातनी बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से तमाम लोग लाठी-डंडे व असलहे लेकर निकल आए और फायरिंग शुरू कर दी। बताते हैं कि दोनो ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। आनन-फानन सीओ विनीत सिंह व कोतवाल धनंजय सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बवाली भागने लगे और थोड़ी देर में मैदान साफ हो गया। सीओ विनीत सिंह ने बताया राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।