फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 pellets of the bullets from the principal's house

प्रधान के घर से मिले गोलियों के 12 छर्रे

Thu, 29 Jun 2017 12:46 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Jun 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
12 pellets of the bullets from the principal's house
क्राइम - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों की हत्या का सच जानने के लिए फोरेंसिक टीम ने बुधवार को मौका-ए-वारदात को खंगाला। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में टीम को प्रधान के घर से गोलियों के 12 छर्रे मिले। साथ ही फर्श व छत पर दर्जनों गोलियों के निशान पाए गए। टीम ने इन निशानों की नापजोख व फोटोग्राफी की। ये गोलियां दूसरे पक्ष की ओर से चलाई गईं या फिर प्रधान के बेटे ने अपने बचाव में समर्थकों के साथ अपने ही घर पर दागीं, यह जांच के बाद सामने आएगा।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में सोमवार रात प्रतापगढ़ जिले के देवारा गांव के पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला, अनूप कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार शुक्ला, भाष्कर मिश्रा उर्फ अंकुश, नरेंद्र शुक्ला की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। इन सभी को पहले लाठियों से पीटा गया और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। पीएम रिपोर्ट साफ बयां कर रही है कि कितनी बेरहमी के साथ पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों का कत्ल किया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह अप्टा गांव में फोरेंसिक टीम ने प्रभारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रधान के घर के चप्पे-चप्पे की पड़ताल की। इस दौरान टीम को घर की फर्श व छत पर गोलियों के दर्जनों निशान मिले। इन निशानों की टीम ने लंबाई-चौड़ाई की बाकायदा नापजोख की। छर्रे गिरने के स्थान की भी नापजोख की। टीम को प्रधान के घर से गोलियों के 12 छर्रे मिले, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। गोलियां और निशानों की फोटोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ एसपी उपाध्याय का कहना है कि रायबरेली से आई टीम गहन पड़ताल के बाद वापस लौैट गई। वारदात के बाद से पुलिस प्रधान रामश्री के  घर के अंदर किसी को नहीं जाने दे रही है। वह चाहे बाहरी हो या फिर गांव का कोई शख्स हो। फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि बाहर लोग मौजूद रहे। यहां तक कि किसी को प्रधान से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। पूछने पर कहा जाता है कि प्रधान घर पर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed