{"_id":"5bd6085cbdec2269bc7fe8d2","slug":"11540753500-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों को पीटकर किया घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों को पीटकर किया घायल, एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला बोलकर घायल कर दिया गया। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई।
एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने आठ हमलावरों के खिलाफ केस दर्र्ज किया है। पुलिस पड़ताल के बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
तिवारीपुर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद पांडेय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 26 अक्तूबर 2018 को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में उसके घर पर धावा बोल दिया।
घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की। हमलावरोें के हमले में उसके बेटे अरविंद पांडेय, अभय पांडेय घायल हुए। इसमें से अरविंद की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने अरविंद पर कुल्हाड़ी से हमला किया है। कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि ठाकुर प्रसाद की तहरीर पर रामशिरोमणि तिवारी, पप्पू तिवारी उर्फ चंद्र प्रकाश, महेश नारायण दुबे, जय नारायण, श्याम नारायण, सुशील, सोनू, मोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।