फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गड़बड़झाला मिलते पर 15 हजार की दवाओं की बिक्री रोकी

गड़बड़झाला मिलते पर 15 हजार की दवाओं की बिक्री रोकी

Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गड़बड़झाला मिलते पर 15 हजार की दवाओं की बिक्री रोकी
गड़बड़झाला मिलने पर दवाओं की बिक्री रोकी, पांच को नोटिस
विज्ञापन


रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने शुक्रवार को लालगंज में मेडिकल स्टोरों मेें छापेमारी की। दो सड़का स्थित तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के दौरान उपलब्ध दवाओं और बिल के बैच नंबर में अंतर मिला।

गड़बड़ी मिलने पर 15 हजार रुपये कीमत की छह दवाओं की बिक्री रोक दी गई। साथ ही दो थोक विक्रेताओं समेत पांच मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर अभिलेख तलब किए गए हैं।
विज्ञापन


डीआई ने शुक्रवार को दो सड़का लालगंज स्थित नवीन मेडिकल स्टोर, मिश्रा मेडिकल स्टोर व आर्या मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।

इन दुकानों पर उपलब्ध दवाओं के बैच नंबर और बिल पर लिखे बैच नंबर को चेक किया गया तो दोनों में अंतर मिला। मनमानी उजागर होने के बाद तीनों मेडिकल स्टोरों के साथ ही थोक विक्रेताओं अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर व शिवम मेडिकल स्टोर को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार रुपये कीमत की छह दवाओं की बिक्री भी रोक दी। डीआई दीपक शर्मा ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। उन्हें चिह्नित कर नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed