फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्कूटी सवार अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौत

स्कूटी सवार अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौत
स्कूटी सवार अधेड़ को कार ने रौंदा
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर रविवार को चुरुवा गांव के पास स्कूटी सवार अधेड़ को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बछरावां मेंलखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर चुरूआ से अपने घर जा रहे संतू (55) पुत्र जियालाल निवासी पिंडौली थाना शिवगढ़ को लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में संतू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचईआई की एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed