फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नसीराबाद क्षेत्र के झूलामऊ गांव में वारदात

नसीराबाद क्षेत्र के झूलामऊ गांव में वारदात

Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नसीराबाद क्षेत्र के झूलामऊ गांव में वारदात
गला दबाकर 13वीं पत्नी को मार डाला, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में पति ने अपनी 13वीं पत्नी की गला दबाकर हत्याकर दी और फिर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को दबोच लिया है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के झूलामऊ गांव के पास एक झाड़ी में महिला की लाश मिलने की सूचना पर एसओ नसीराबाद बृजमोहन सिंह ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पिता जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे जयसिंह मजरे हेमराज सिंह गांव के मो. सत्तार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन-चार वर्ष पहले फुरसतगंज थाना क्षेत्र के काले का पुरवा मजरे तेंदुवा गांव निवासी मो. मुस्तकीम ने उसकी पुत्री रेशमा (24) के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक तीन माह का बेटा भी है। पिता का कहना है कि मुस्तकीम मंगलवार सुबह उसके घर आया और कहा कि अपनी लड़की को घर ले आओ, हम नहीं रखेंगे। उसके बाद सूचना मिली कि पुत्री की लाश झूलामऊ गांव के पास एक झाड़ी के पास पड़ी है। पिता का आरोप है कि मुस्तकीम ने बेटी को मारकर शव झाड़ियों में फेंक दिया। पिता के मुताबिक आरोपी मुस्तकीम की मृतका 13वीं पत्नी थी। उसने अपना 14वां निकाह कर लिया है और तब से ही रेशमा को आए दिन प्रताड़ित करता रहता था और 14वीं पत्नी के खातिर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई मलिक मोहम्मद व पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतका की मां का पहले ही देहांत हो चुका था। घर में सिर्फ पिता सत्तार व भाई मलिक मोहम्मद ही हैं। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक के सीने, सिर व चेहरे पर चोट के भी निशान थे। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed