फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कोल्ड स्टोरेज के अंदर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

कोल्ड स्टोरेज के अंदर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Thu, 05 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज के अंदर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
कोल्ड स्टोरेज में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया स्थित कोल्ड स्टोरेज में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के गाल पर घाव का निशान था। इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यवाहक एसओ मुकेश चौहान ने बताया कि महराजगंज क्षेत्र के पूरे दौलत सिंह का पुरवा निवासी राकेश का साला राम प्रकाश यहां तकिया स्थित कोल्ड स्टोरेज मेें काम करता है। मंगलवार को राकेश अपने साले से मिलने कोल्ड स्टोरेज पर गया था। वह नशा किए हुए था। इस पर साले ने जीजा राकेश को घर जाने की बात कहकर अपने घर चल गया था। बुधवार को राकेश का शव कोल्ड स्टोरेज के अंदर पाया गया। उसके गाल पर घाव का निशान है। पीएम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed