फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी में काम करने गए श्रमिक का

एनटीपीसी में काम करने गए श्रमिक का

Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी में काम करने गए श्रमिक का
नाले में मिला लापता श्रमिक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

ऊंचाहार-रोहनियां (रायबरेली)। चार दिन से लापता श्रमिक का बुधवार को संदिग्ध हालात में एक नाले में शव मिला है। परिवारीजन श्रमिक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। एएसपी शशिशेखर सिंह ने भी पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ऊंचाहार के झालाबाग मजरे डेलौली गांव निवासी छोटेलाल (50) पुत्र श्यामलाल एनटीपीसी में कार्यरत एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम रात्रि पाली में ड्यूटी करने गया था, लेकिन चार दिन बाद भी वह घर वापस नहीं आया था। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा था। घर वालों ने मंगलवार को अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। बुधवार सुबह पटेरवा गांव के पास सड़क किनारे नाले में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर एसओ धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकाला। एसओ का कहना है कि श्रमिक का नाले में शव मिला है। मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed