{"_id":"5aea07ae4f1c1b65098b7790","slug":"111525286830-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदभराई समारोह से वापस लौटते समय फोटोग्राफर सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदभराई समारोह से वापस लौटते समय फोटोग्राफर सहित दो की मौत
Updated Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपलिंग में दो युवकों की जान गई
लालगंज (रायबरेली)। ट्रिपलिंग कर मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों की बुधवार को हादसे में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के ओसिया गांव में गोदभराई समारोह था। इसमें चकपंचम निवासी सोनू, सरेनी थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा मजरे बंडई गांव निवासी फोटोग्राफर शनि सविता (28), सरांयकुर्मी निवासी वीरेंद्र (24) बाइक से गए थे।
तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लालगंज आ रहे थे। जैसे ही वह बृजेंद्र नगर के निकट पहुंचे तभी एक साइकिल सवार को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे शनि व वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।