फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   झोलाझाप ने महिला की बच्चेदानी निकाली

झोलाझाप ने महिला की बच्चेदानी निकाली

Thu, 16 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
झोलाझाप ने महिला की बच्चेदानी निकाली
झोलाछाप ने महिला की बच्चेदानी निकाली
विज्ञापन

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला न्याय के लिए भटक रही है। क्षेत्र के ही भवानीगढ़ में स्थित अवैध क्लीनिक के झोलाछाप ने ऑपरेशन करके उसकी बच्चेदानी को बाहर निकाल दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी सिल दिया। न्यार के लिए एसपी दफ्तर में बुधवार को पति के साथ पहुंची पीड़िता न्याय की गुहार लगाते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी। उसका व उसके पति का आरोप है कि हर जगह शिकायत करने के बाद भी अब तक न्याय नहीं मिला है। एसपी ने मामले में एसओ को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अपने पति के साथ एसपी दफ्तर पहुंची शिवगढ़ क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसने भवानीगढ़ स्थित एक पॉली क्लीनिक में इलाज कराने के लिए कुछ माह पहले गई थी। पेट में दर्द होने की शिकायत थी। झोलाछाप में बिना किसी प्रकार की जांच कराए ऑपरेशन करने की बात कही। रुपये देने के बाद झोलाछाप ने ऑपरेशन कर बच्चेदानी को निकाल दिया। आरोप है कि उसने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी सिल दिया। बाद में महिला को दिक्कत हुई तो उसने क्लीनिक में संपर्क किया लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

पति के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची महिला अपने साथ ही घटना को बताते-बताते बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला का आरोप है कि उसने न्याय के लिए हर चौखट पर माथा टेका लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हुई। उसने एसपी को शिकायतीपत्र देकर झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ ही इलाज कराने का अनुरोध किया है। वहीं एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि मामला गंभीर है। इतने दिन बीतने के बावजूद एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई। किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। इसकी जांच के लिए संबंधित एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला काफी पुराना है। अब संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झोलाछाप ने ऐसी घटना की है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।- डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed