{"_id":"59a70fba4f1c1bee278b47b9","slug":"111504120762-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेनी क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में घटना से मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेनी क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में घटना से मची अफरातफरी
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर दो सगे भाइयों को पीटा, जबरन बंद कराया बाजार
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में बुधवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब रंगदारी न देने पर कुछ दबंगों ने दो सगे भाइयों की पिटाई कर दी। यही नहीं असलहे लहराते हुए जबरन बाजार तक बंद करा दिया। सूचना मिलने पर थानेदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के चलते दोनोें पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस ने 15 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
बुधवार को रसूलपुर बाजार लगा था। बताते हैं कि इसी दौरान कुछ दबंग किस्म के लोग पहुंचे और बाजार में दो सगे भाइयों से रंगदारी मांगने लगे। रंगदारी न देने पर असलहे लहराते हुए बाजार बंद करा दिया। दुकानों में तोड़फोड़ की। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर थानेदार सुधीर चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस पर कई अन्य थानों की पुलिस बल पहुंच गया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले हमलावर भाग गए। थानेदार सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि हमलावरों ने गजपतिखेड़ा गांव के सानू, इश्तियाक दो सगे भाइयों की पिटाई की थी। सभी रंगदारी मांग रहे थे। बाजार बंद कराकर तोड़फोड़ की थी। एसओ ने बताया कि इस मामले में कहिंजर गांव के भोले सिंह, लकी सिंह, अमित, शुभम और 11 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब स्थिति पूरी तरह से शांत है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।