फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   यादव महासभा ने 17 को धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

यादव महासभा ने 17 को धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
यादव महासभा ने 17 को धरना प्रदर्शन का किया ऐलान
यादव महासभा ने 17 को धरना-प्रदर्शन का किया एलान
विज्ञापन

रायबरेली। जिला यादव महासभा ने अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड में एकतरफा कार्रवाई पर तीखा आक्रोश जताया है। कहा कि निर्दोषों को पुलिस जेल भेज रही है। यादव महासभा ने 17 जुलाई को मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। इससे पहले 12 जुलाई से 14 जुलाई तक तहसीलों में बैठक करके आंदोलन को धार देने की तैयारी की गई है।

कृष्ण शिक्षा निकेतन निराला नगर में रविवार को आयोजित बैठक में सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, राजेंद्र, सुशील यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव, कर्मचारी नेता बीएन यादव, राजेश यादव आदि ने कहा कि शासन और प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई कर निर्दोषों को जेल भेज रहा है। यह सब एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 17 जुलाई को आंदोलन की तैयारी की गई है। 12 जुलाई को इस मामले को लेकर लालगंज तहसील में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। यादव महासभा के तहसील ऊंचाहार अध्यक्ष ओपी यादव ने आरोप लगाया है कि अप्टा कांड मामले में पूरे हुल्ला मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी राजीव यादव उर्फ राजू को 26 जून से पुलिस पकड़े हुए है, लेकिन इसको न तो जेल भेजा जा रहा है और न ही छोड़ा जा रहा है। यह मानव अधिकार का खुला उल्लंघन है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed