फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   11 cattle smugglers arrested, 25 cattle recovered

11 पशु तस्कर गिरफ्तार, 25 मवेशी बरामद

Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन

रायबरेली। सरेनी पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह के 11 बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा, जब ये सब कंटेनर में वध प्रतिबंधित मवेशियों को भरकर भोजपुर होते हुए बिहार ले जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन



पकड़े गए आरोपी सुल्तानपुर, अमेठी, कानपुर नगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला है कि ये बदमाश करीब 10 सालों से पशु तस्करी के धंधे में लगे हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन वाहन और मवेशियों को बरामद किया है। तलाशी में इनके पास से तमंचे भी मिले हैं।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार  रात एक कंटेनर पर मवेशियों को भरकर उन्नाव से भोजपुर होते हुए बिहार ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसओ राकेश सिंह, उपनिरीक्षक राजेश यादव ने टीम के साथ छापा मारा लेकिन आरोपियों ने पुलिस को देखते हुए फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए और सभी को दबोच लिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुल्तानपुर जिले के कूड़ावर थाना क्षेत्र के पूरे टप्पा पांडेय का पुरवा निवासी राजू पांडेय, गोपीनाथ पांडेय उर्फ कल्लू, पिपरी निवासी नोमान अल्लाह, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दिलावलगढ़ निवासी अली रजा, नौशाद, मुसाफिरखाना क्षेत्र के संजय सिंह, चौहान बरौनी निवासी मुकेश सिंह, हसीब अली उर्फ कालिया, कानपुर नगर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी सद्दाम, प्लाट नंबर 91 मछरिया निवासी अंसार अहमद, बेगमगंज थाना क्षेत्र के हीरामन का पुरवा निवासी मो. शफी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों के पास से एक कंटेनर, एक एसयूवी और एक कार मिली है। साथ ही नौ मोबाइल भी मिले हैं।



कार पर सवार होकर करते थे रेकी
एसपी ने बताया कि पशु तस्कर बड़ी होशियारी से मवेशियों को बिहार ले जाते थे। इसकी भनक पुलिस तक को नहीं लग पाती थी। कुछ लोग कंटेनर पर बैठकर पीछे चलते थे, जबकि कुछ लोग कार पर सवार होकर आगे चलकर रेकी करते थे कि कहीं पर पुलिस चेकिंग मिलने वह ये लोग कंटेनर पर सवार लोगों को सचेत कर देते थे। एसपी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed