फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बैंक आफ बड़ौदा की बहादुरपुर शाखा में चोरी का प्रयास, आरोपी बंदी

बैंक आफ बड़ौदा की बहादुरपुर शाखा में चोरी का प्रयास, आरोपी बंदी

Sun, 20 Jan 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा की बहादुरपुर शाखा में चोरी का प्रयास, आरोपी बंदी
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा की बहादुरपुर शाखा में चोरी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन



बैंक के अंदर घुसा बदमाश स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने लगा लेकिन इसी बीच सायरन बज गया। जब तक युवक बैंक के अंदर से निकलता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


बहादुरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। रात में एक युवक सेंध लगाकर बैंक के अंदर घुस गया। उसने जैसे ही स्ट्रांग रूम का ताला काटने का प्रयास किया, तुरंत सायरन बजने लगा।
विज्ञापन



बैंक के अंदर सायरन बजते ही बदमाश भी घबरा गया। उधर, आननफानन चौकी इंचार्ज बहादुरपुर रणजीत सिंह मौके पर पहुंच गए।


चौकी इंचार्ज का कहना है कि युवक बैंक से बाहर नहीं निकल पाया और उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश मौर्य के रूप में हुई है।


वह फुरसतगंज क्षेत्र के समरदहा गांव का रहने वाला है। अमेठी जिले के एएसपी बीसी दुबे ने घटनास्थल का जायजा लिया। कहा कि बैंक की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed