फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.5 lakh value Goods tjeft and try to theft in ATM

डेढ़ लाख का सामान उड़ाया एटीएम में चोरी का प्रयास

Fri, 01 Jan 2016 10:40 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
यहां तक कि शटर का ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने मशीन की स्क्रीन और कैश रखने वाला बॉक्स तोड़ डाला, लेकिन नगदी तक नहीं पहुंच सके। एटीएम में विफल होने के बाद दो दुकानों से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ओसाह चौराहे पर यूनाइटेड बैंक का एटीएम लगा है। गुरुवार की रात चोरों ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा में सेंध लगा दी। एटीएम के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद मशीन की स्क्रीन और कैश रखने वाला बॉक्स तोड़ कर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं हुए। इसी रात चोरों ने बैंक के सामने स्थित ओसाह निवासी महेश कुमार की टेलर और छत्ता का पुरवा निवासी सूर्यबक्श सिंह की मेंथा ऑयल की दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन


महेश की दुकान से कपड़े और सूर्यबक्श की दुकान से नगदी और 10 लीटर डीजल समेत डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को घटना का पता चला। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदारों और पुलिस को दी। एटीएम में चोरी की जानकारी पर बैंक के अधिकारी भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बैंक के शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया कि चोरों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की, लेकिन नगदी नहीं ले जा सके। थानेदार ओपी यादव ने बताया कि एटीएम चोरी का प्रयास और दो दुकानों में चोरी हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed