{"_id":"b819a7e52307857a8db7a836c0cc3341","slug":"1-20-million-of-principal-and-two-youths-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य और दो युवकों से 1.20 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचार्य और दो युवकों से 1.20 लाख की लूट
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पंडित रामेश्वर वाजपेयी स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य से बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। देर शाम तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
उधर, जगतपुर में दो युवकों की पिटाई करके 80 हजार रुपये लूट लिए गए। इस मामले में तहरीर दी गई है।
शहर के निराला नगर निवासी एवं पंडित रामेश्वर वाजपेयी स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य एसबी मिश्रा यूनियन बैंक से रुपया निकालने के बाद पैदल से घर जा रहे थे।
कचहरी रोड पर एसजेएस स्कूल के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोककर 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
प्राचार्य के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, जगतपुर थाना क्षेत्र के भोगराज का पुरवा निवासी सोनू और बनीपुर भटेहरी निवासी शिवकरन एक ही बाइक से किसी काम से भनवामऊ गांव जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने दोनों की पिटाई करके 80 हजार रुपये लूट लिए।
एसओ कमलेश पांडेय का कहना है कि लूट की तहरीर मिली है। दोनों युवकों से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।