फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

घर पर सो रही विवाहिता की हत्या का प्रयास, बांका लेकर पहुंचा पति, ग्रामीणों ने दबोचा

Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर में सो रही एक विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया। अनबन होने के कारण पति ससुराल पहुंचा और गला दबाकर बांके से मारने का प्रयास किया, तभी पत्नी की नींद खुल गई।
विज्ञापन

शोरगुल पर ससुरालवालों ने पति को पकड़कर लिया। जमकर धुनाई की और फिर बिजली के खंभे से बांध दिया। रातभर वह खंभे में बंधा रहा।
ससुराल पक्ष की सूचना पर रविवार सुबह यूपी-112 पुलिस की पीआरवी पहुंची तो लोगों ने उसे घेर लिया। पीआरवी के आगे लकड़ी के बोटे डाल दिए। खीरों पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। मामले में युवक की पत्नी व साले को नामजद करते हुए अज्ञात में मारपीट, बिजली के पोल से बांधने, घेराव करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगवानबक्स खेड़ा निवासी रामदेव लोधी की बेटी सुचिता की शादी गांव से पांच किमी. दूर सेवक खेड़ा मजरे खपुरा निवासी संदीप कुमार से 26 जून 2019 को हुई थी।
शादी के बाद सुचिता को बेटी सुमिरन (2) हुई। इस दौरान दंपती में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। मामला न्यायालय पहुंच गया। तब से सुचिता मायके में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचिता घर में अपनी पुत्री सुमिरन के साथ सो रही थी। मां उषा व दूसरी तरफ भाई अपनी-अपनी चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे उसका पति ससुराल पहुंच गया। रात में दरवाजा खुले थे।
घर के अंदर घुसकर पत्नी का गला दबाते हुए बांके से उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इस पर सुचिता की नींद खुल गई। उसने साहस दिखाते हुए संदीप का बांका वाला हाथ पकड़ कर चिल्लाना शुरू कर दिया, तभी बगल में सो रही मां उषा व अन्य परिजनों ने दौड़कर संदीप को पकड़ लिया। घरवालों ने पति के हाथों से बांका छीन लिया।
इसी दौरान वहां पर गांव के लोगों का मजमा लग गया। सभी ने संदीप की जमकर धुनाई कर बगल में स्थित बिजली के खंभे से बांध दिया। रातभर युवक खंभे से बंधा रहा।
रविवार सुबह जानकारी संदीप के परिजनों को मिली। तब उन्होंने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों ने संदीप को अपने साथ लाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया। सुचिता के परिजनों को जानकारी हुई कि यह पीआरवी सरेनी थाने की है।
इसके बाद काफी संख्या में महिलाओं व अन्य लोगों ने वाहन को घेर लिया तथा रास्ते में लकड़ी का बोटा डालकर खीरों पुलिस को बुलाने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर थानेदार देवेंद्र अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को शांत कराकर संदीप व दूसरे पक्ष के कुछ युवकों को थाने ले आए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पति संदीप कुमार की तहरीर पर पत्नी सुचिता, साले सचिन व अन्य अज्ञात के विरुद्ध खंभे में बांधकर मारपीट करना, गालीगलौज, घेराव करने का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से अभी प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।
साइकिल से ससुराल पहुंचा था संदीप, पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
पत्नी से अनबन होने के बाद चल रहे मुकदमे से नाराज पति संदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें युवक खंभे से बंधा हुआ है।
ग्रामीण उससे पूछ रहे हैं कि वह ससुराल क्या करने आया था, लेकिन इस बारे में वह कुछ नहीं बोल रहा था। रात में साइकिल पर सवार होकर युवक ससुराल पहुंचा था और हाथ में बांका लिये था। गांव के ही बाहर पहले बांका छिपा दिया था। जब उसने देखा कि लोग सो गए हैं तो वह बांका लेकर घर के अंदर पहुंचकर पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया। मौके से साइकिल भी बरामद की गई है।

अनबन होने के कारण पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया था। गुस्साए लोगों ने पकड़कर युवक की धुनाई करते हुए उसे बिजली के पोल से बांध दिया था। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। युवक की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
महिपाल पाठक, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed