फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

शिक्षिका को जिंदा जलाने की साजिश नाकाम, कार फूंकी, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
रायबरेली/अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र बुधवार तड़के एक शिक्षिका को जिंदा जलाकर मारने की नियत से उसकी कार फूंक दी गई। गनीमत रही कि कार में शिक्षिका नहीं थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ही घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते कार धू-धू करके जल गई। कार में आग लगाने के दौरान प्रधानाध्यापक भी झुलस गया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घटना को अंजाम देकर भागते हुए दिख रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका राही ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात है। शिक्षिका के पति भी शिक्षक हैं और उनकी तैनाती बहराइच जिले में है। शिक्षिका यहां पर अपने माता-पिता और बच्चों के साथ रहती है।
विज्ञापन

इधर, स्कूल का प्रधानाध्यापक गलत नियत रखकर शिक्षिका को छह माह से परेशान कर रह रहा था। शिक्षिका इसका विरोध करती थी। इससे प्रधानाध्यापक खफा रहता था। इन दिनों शिक्षिका सुबह कार सीखने जाया करती थी। यह बात प्रधानाध्यापक को पता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका को जिंदा जलाकर मारने की नियत से प्रधानाध्यापक सुबह अपनी चार पहिया गाड़ी से उसके घर पहुंच गया। प्रधानाध्यापिका को लगा कि शिक्षिका अपनी कार के अंदर बैठी है।
उसने कार पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों का शोर सुनकर शिक्षिका घर से बाहर आई तो देखा कि उसकी कार जल रही है। आसपास के लोगों ने आरोपी के बारे में भी बताया।
इससे पहले कि लोग आग बुझाते, कार का काफी हिस्सा जल चुका था। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
शिक्षिका के घर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज की खंगाली गई तो उसमें प्रधानाध्यापक कार को जलाकर भागते दिख गया। कार को फूंकने के दौरान प्रधानाध्यापक भी आग की चपेट में आ गया।
उसके दोनों हाथ भी झुलस गए हैं। थानेदार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
नौकरी के चलते नहीं कर रही थी विरोध
शिक्षिका को जान से मारने की नियत से उसकी कार फूंकने के मामले से शिक्षा का मंदिर भी तार-तार हो गया। शिक्षिका का कहना है कि छह माह से प्रधानाध्यापक गलत नियत से उसे परेशान कर रहे थे। कई बार बदतमीजी भी की, लेकिन नौकरी के चलते कभी विरोध नहीं किया।
भोजन नहीं बनवा रहे थे प्रधानाध्यापक
शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापक जनवरी से स्कूल में मिड-डे-मील का भोजन नहीं बनवा रहे थे। इसका विरोध किया था और कहा था कि गरीब बच्चों के साथ ऐसा न करो। इस पर प्रधानाध्यापक ने कहा था कि हम भोजन नहीं बनवाएंगे। इसका विरोध करने पर भी प्रधानाध्यापक हमसे से चिढ़ते थे।

जान से मारने की नियत से प्रधानाध्यापक की तरफ से शिक्षिका की कार फूंकने की बात सामने आई है। तहरीर पर मामले में केस दर्ज करके आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि स्कूल में इस तरह की बात थी तो शिक्षिका को पहले ही शिकायत दर्ज करा देनी थी। मामले में पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed