फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

सभासद के साथ शिक्षक ने की अभद्रता

Sun, 28 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छात्र को लेने गए सभासद के साथ प्रधानाध्यापक ने अभद्रता की। इससे सभासदों में नाराजगी। बीईओ को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे के वार्ड नंबर पांच के सभासद मो. नसीर की बेटी का बेटा मो. सैफ पूर्व माध्यमिक में पढ़ता है। गुरुवार को निमंत्रण जाने के लिए वह छात्र को विद्यालय लेने पहुंचा। उसका आरोप है कि जब वह विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक फोन में किसी से बात कर रहे थे। उसने छात्र को छुट्टी देने की बात कहीं तो प्रधानाध्यापक बसंतलाल ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

सभासद ने बताया कि छात्र को निमंत्रण में लेकर जाना था, इसलिए विद्यालय जाकर उसे लाने गए थे। प्रधानाध्यापक ने अभद्रता की। प्रधानाध्यापक बसंत लाल ने बताया कि आरोप निराधार है। सभासद के घर को कोई बच्चा विद्यालय में नहीं पढ़ता। सभासद मो. सुहेल, नासिर बीईओ को शिकायती पत्र देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, खंड शिक्षाधिकारी धर्मेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed