{"_id":"60b0f6e98ebc3e78bd04da43","slug":"crime-raibaraily-news-lko5798994103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर युवक ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार करने पर युवक ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के देवगांव में युवती के परिवार द्वारा शादी से इंकार करने से क्षुब्ध एक युवक ने गुरुवार की देर रात सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवगांव निवासी विशाल (22) की बीते दो वर्ष पहले उन्नाव जिले के एक गांव से तय हुई थी। इसमें बरिच्छा ब्यवहार व गोद भराई की रस्में भी पूरी हो गई, लेकिन दुल्हन की मां ने शादी करने से इंकार कर दिया। विशाल अपनी मंगेतर (होने वाली पत्नी) से प्रतिदिन बातचीत करता था।
दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे। बताया जाता है कि गुरुवार रात भी विशाल ने उससे फोन पर बात की। इसके कुछ देर बाद रात लगभग साढ़े दस बजे उसने पहले अपने मोबाइल के व्हाट्सएप की डीपी में सल्फास के पाउच की फोटो लगाई, उसके बाद उसे खा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद हालत बिगड़ने पर आनन-फानन परिवारीजन उसे सीएचसी खीरों ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन जब उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से मृतक विशाल की मां लक्ष्मीदेवी, पिता रामभवन, भाई विक्रम और विकास, बहन प्रतिमा और अनुष्का सहित सभी परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक खीरों नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।