फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

तालाब में मिला शव, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Thu, 27 May 2021 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
crime
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को मेंहदीगंज पेट्रोल पंप के पास बंसहिया तालाब में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें मिलीं हैं। गले में गमछा का फंदा मिला है। हालांकि लोग हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र में मेंहदीगंज पेट्रोल पंप के पास बंसहिया तालाब में गुरुवार को एक युवक (35) का शव उतराते देख उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया और वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के नाक से खून निकल रहा था और गले में गमछा से बना फंदा कसा हुआ था, जिससे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक युवक नीली जींस व गेहुआं कलर की शर्ट पहने था।

तलाशी में युवक की जेब से एक रुपये का सिक्का निकला। घटनास्थल के पास से देशी शराब की तीन खाली शीशी पड़ी थीं। उधर, नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed