फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला दुकानदार का शव

Wed, 21 Apr 2021 07:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक राजेंद्र द्विवेदी (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। वह घर से सेविंग कराने की बात कहकर निकला था। परिवारीजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन बाजार निवासी राजेंद्र द्विवेदी (48) ट्रेडर्स की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह वह नाई की दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया, तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वह अपने दूसरे मकान के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। यह देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह व कोतवाल पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि घटना वाले मकान में सामने शटर बंद था, लेकिन घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला है। इससे परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

कोतवाल ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed