{"_id":"603fc8038ebc3ee63965dcdb","slug":"crime-raibaraily-news-lko5676642183","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में भट्ठा श्रमिक की मौत, नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में भट्ठा श्रमिक की मौत, नाले में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में एक भट्ठा मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक नाले में उसका शव मिला। मजदूर शराब पीने का आदी था। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरखेड़ा अटौरा बुजुर्ग निवासी रमेश भदोखर क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। सुबह ईंट-भट्ठे के पास एक नाले में रमेश का संदिग्ध हालात में शव मिला।
सूचना पर अपराध निरीक्षक पंकज तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। अपराध निरीक्षक ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी थी। उसकी मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।
रेल कोच में वेल्डिंग करते समय युवक झुलसा
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने की सेल शॉप में वेल्डिंग करते समय एक मजदूर झुलस गया। उसे रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर जिले का निवासी आशिक अली नसरुल्ला शेख आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने की सेल शॉप में मजदूर है। बुधवार शाम वह वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर से बैक फायर हुई और निकली गैस से आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने से आशिक का चेहरा झुलस गया। तत्काल किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कंपनी के लोगों ने उसे रेलवे के अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था।