फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

फर्जी एनिमल ब्रीडिंग सेंटर बनाकर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
सलोन (रायबरेली)। फर्जी एनिमल ब्रीडिंग सेंटर में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई। बकायदा रायबरेली शहर के एक होटल में अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया। सोमवार को इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब क्षेत्र के कुछ लोग असली एनिमल ब्रीडिंग सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां सेंटर के अधिकारियों ने भर्ती चलने की बात से इंकार किया। मामले की शिकायत होने पर प्रकरण में जांच के आदेश दिए गए हैं। खास बात ये है कि क्षेत्र में एनिमल ब्रीडिंग सेंटर है, लेकिन आरोपी नाम बदलकर एनिमल ब्रीजिंग सेंटर के नाम से धोखाधड़ी कर युवाओं की भर्ती कर रहे थे।
विज्ञापन

सलोन तहसील क्षेत्र के बगहा में एनिमल ब्रीडिंग सेंटर हैं। कुछ लोगों ने एनिमल ब्रीजिंग सेंटर के नाम से भर्तियां निकाल दीं। इसका विज्ञापन जारी कर दिया। जिला मुख्यालय स्थित एक आलीशान होटल में युवक और युवतियों को भ्रमित कर नौकरी के लिए इंटरव्यू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बेरोजगार से एक लाख तो किसी बेरोजगार से 50 हजार रुपये की वसूली की गई। क्षेत्र के कुछ लोग सोमवार सुबह एनिमल ब्रीडिंग सेंटर बगहा पहुंचे और अधिकारियों से जानने का प्रयास किया कि सेंटर में नौकरी के लिए कोई भर्ती चल रही है क्या। इस पर एनिमल ब्रीडिंग सेंटर के मानव संसाधन प्रबंधक शिव पांडेय ने भर्ती किए जाने की बात से इंकार किया।
प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एनिमल ब्रीडिंग सेंटर बगहा के नाम में ब्रीडिंग की जगह ब्रीजिंग लिख दिया और पूरे संस्थान का नाम वैसे ही करके युवाओं की भर्ती करके पैसे वसूले जा रहे हैं। प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाकर आरोपी अब तीन मार्च, सात मार्च और 13 मार्च को 11 बजे जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल में युवकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया।
उन्होंने इस पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। इस मामले का खुलासा होने से क्षेत्रीय लोगों में भी हड़कंप है और कार्रवाई की मांग उठ रही है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

एनिमल ब्रीडिंग सेंटर के मानव संसाधन प्रबंधक शिव पांडेय ने मामले की शिकायत की है। मामले की जांच कराकर गिरोह के सदस्यों का पर्दाफाश किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
इंद्रपाल सिंह, सीओ, सलोन
नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से पैसा वसूलने का मामला जानकारी में आया है। सलोन कोतवाल को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिव्या ओझा, एसडीएम, सलोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed