{"_id":"603e83538ebc3e8c9775bc8e","slug":"crime-raibaraily-news-lko567552815","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से अफसर बनकर महिला को किया फोन, खाते में 3500 रुपये डालो, प्रधानमंत्री आवास लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से अफसर बनकर महिला को किया फोन, खाते में 3500 रुपये डालो, प्रधानमंत्री आवास लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर वसूूली का खेल चल रहा है। एक व्यक्ति ने महिला को फोन करके खाते में 3500 रुपये डालने की बात कही और भरोसा दिया कि इसके बाद उसका आवास बन जाएगा। यह बात महिला ने भाजपा नेता से बताई तो उन्होंने खाते में पैसा डालने से इंकार कर दिया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गरीब मजरे अतरेहटा निवासी राजकुमारी सोमवार को तहसील में शिकायत की कि एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि मैं लखनऊ से आवास विकास परिषद का अधिकारी बोल रहा हूं। राजकुमारी के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया है।
उसको आवास बनाने के लिए तीन लाख 10 हजार रुपये भेजा जाना है। अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बैंक खाते में 3500 रुपये भेज दीजिए। फोन आने के बाद महिला ने यह बात अपनी पुत्री को बताई।
विज्ञापन
इस पर मां-बेटी दोनों भाजपा नेता सुधा अवस्थी के आवास पर पहुंचीं। भाजपा नेता ने मां-बेटी से खाते में पैसा न डालने की बात कही। संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले में कार्रवाई की जाए। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर मिली तो कार्रवाई होगी।