फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

युवती के माता-पिता व भाई का कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास

Fri, 19 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सलोन के एक मोहल्ले में गैर समुदाय की लड़की को भगा ले जाने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवती के माता-पिता और भाई गुरुवार देर रात केरोसिन लेकर आत्मदाह करने कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

इससे कोतवाली में अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते केरोसीन का डिब्बा छीन लिया। युवती के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती के परिवारीजनों का आरोप है कि घर के बगल में स्थित एक धार्मिक स्थल पर पूरी प्लानिंग के साथ उनकी बेटी को लव जिहाद के तहत भगाया गया है। सीओ सलोन ने पूरी घटना की जांच के लिए टीमें गठित कर छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलोन नगर पंचायत के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (18) को उसी मोहल्ले का एक युवक भगा ले गया है। युवती के पिता की तहरीर पर युवक फैजान, पिता इसरार, भाई फरहान व आफाक व रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद भी मामले में कार्रवाई न किए जाने पर गुस्साए युवती के माता-पिता और भाई गुरुवार देररात केरोसिन का डिब्बा लेकर आत्महत्या करने के लिए कोतवाली पहुंच गए। प्रभारी आवास के समीप आत्मदाह करने का प्रयास किया।

हालांकि पुलिस ने केरोसिन का डिब्बा छीनकर सभी को बचा लिया। युवती के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी व युवती की खोज करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed