फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   girl kidnapped and raped in raebareli

किशोरी को बंधक बना युवकों ने किया गैंगरेप, दिल्ली से 2017 में अगवा कर ली गई थी रायबरेली की युवती

Wed, 17 Feb 2021 04:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped and raped in raebareli

2017 में दिल्ली से लापता हुई रायबरेली की एक किशोरी (17) बांदा जिले के नरैली से मिली है। छह फरवरी को बांदा में आशा बहू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। बांदा पुलिस से खबर पाकर पहुंची रायबरेली पुलिस उसे अपने साथ ले आई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले से एक पुलिस टीम बांदा रवाना हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो पूछताछ ने किशोरी ने बताया कि दिल्ली में आरोपी ने नशीला समोसा खिलाकर उसे बेसुध कर दिया फिर उसे अगवा कर बांदा ले आया। यहां अपनी बुआ के लड़के के साथ उसकी जबरन शादी करवा दी। इसके बाद दोनों भाइयों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों भाई उसे घर में कैद करके रखते थे।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र की किशोरी अप्रैल 2017 में पहले अपने पिता के साथ दिल्ली के संगम बिहार में रहने वाली बड़ी बहन के घर गई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई थी। पिता ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस घर में आरोपी उसे बंधक बनाकर रखे थे, उसी घर के पड़ोस में एक आशा बहू रहती है। किसी तरह आशा बहू को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद आशा बहू ने बांदा के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूरी बात बताई।

बांदा एसपी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। लेकिन आरोपी मौके से भाग चुके थे। इसके बाद बांदा पहुंची रायबरेली पुलिस उसे अपने साथ यहां ले आई। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बांदा जिले में नरैनी निवासी भैरव विश्वकर्मा पीड़िता की बहन के घर के पड़ोस में रहता था। इस दौरान भैरव भी पड़ोसी होने के नाते उससे बातचीत करता था।

किशोरी का भरोसा जीतकर भैरव ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेसुध होते ही उसे अगवा कर बांदा ले आया। यहां भैरव ने अपनी बुआ के लड़के लल्ला के साथ उसकी जबरन शादी करवा दी। इसके बाद दोनों उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई भी करते थे। किशोरी को घर में ही कैद करके रखा जाता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लल्ला और भैरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम बांदा जिले के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

बांदा और दिल्ली पुलिस की लापरवाही आई सामने

पिता अपनी बेटी की खोजबीन के लिए भटकता रहा, लेकिन बांदा और दिल्ली पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पुलिस की ढिलाई के कारण किशोरी को अगवा कर आरोपी बांदा लेकर पहुंच गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। समय रहते यदि पुलिस चेत जाती तो नाबालिग की आबरू बच सकती थी। मामले में बांदा पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। एएसपी ने बताया कि बेटी के लापता होने पर पिता ने दिल्ली पुलिस से गुहार लगाई थी लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की गई। एएसपी ने बताया कि बांदा जिले में किशोरी बरामद हुई लेकिन वहां की पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने किशोरी को यहां लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

बीमार हो गई पीड़िता तो उसे घर से भगा दिया
पीड़िता के साथ अत्याचार किए गए। एएसपी ने बताया कि आरोपी उसे घर से न निकलने देते थे। उसे घर में कैद करके रखा जाता था ताकि वह भाग न सके। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कभी-कभी खाना भी नहीं दिया जाता था। इस वजह से वह काफी कमजोर व बीमार हो गई। बताया कि किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। तबीयत में कुछ सुधार होने पर फिर से पूछताछ की जाएगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगी परतें
किशोरी 2017 में दिल्ली गई थी, तब उसके साथ यह घटना हुई थी। हालांकि किस तारीख को गई थी, यह किशोरी व उसके परिवार वाले नहीं बता पाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed