{"_id":"602964ec8ebc3ee97520077c","slug":"crime-raibaraily-news-lko564861686","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुनी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो बदमाश दबोचे, तमंचा व कागज की गड्डी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुनी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो बदमाश दबोचे, तमंचा व कागज की गड्डी मिली
विज्ञापन
रायबरेली। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के दो बदमाश सदर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन दोनों के पास से एक तमंचा और कागज की गड्डी बरामद हुई है।
सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पैसा दोगुना करके लोगों के साथ ठगी करने वाला एक गिरोह शहर में सक्रिय है। सूचना के आधार पर सदर कोतवाल अतुल सिंह, किला बाजार चौकी प्रभारी प्रवीर गौतम ने रविवार को खतराना के पास से दो लोगों को दबोच लिया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमेठी जिले के गंगागंज सगरा तिराहा निवासी मो.शहवाज, गंगागंज सरवनपुर चिकमंडी निवासी मो.अख्तर के रूप में हुई है। इनके पास से तमंचा, पांच हजार रुपये व कागज की गड्डी बरामद हुई है।
विज्ञापन
बताया कि कागज की गड्डी दो हजार रुपये की नोटों के आकार की थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कुबूला है कि हम लोग रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इसके बाद लोगों को कागज की गड्डी थमाकर भाग जाते थे। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले इंदिरा गांधी उद्यान के पास एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये हड़प लिए थे।