फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime,Firing

चुनावी रंजिश में पूर्व व वर्तमान प्रधान पति के बीच फायरिंग, दहशत

Sun, 30 May 2021 07:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime,Firing
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कमोली गांव में शनिवार रात चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के पति के बीच बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इससे गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

डर के मारे लोग घरों में घुस गए। गनीमत रही कि जवाबी फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग गए। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर प्रधान पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कमोली गांव निवासी दीपेंद्र सिंह की पत्नी इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर निर्वाचित हुईं हैं। मतों की गिनती बाद से ही प्रधान पति व पूर्व प्रधान शिवेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के बीच तनातनी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पूर्व प्रधान अपने साथियों के साथ पंचायत भवन में बैठे थे, तभी उधर से प्रधान पति अपने साथियों के साथ पड़ोस के गांव में दावत खाने के लिए निकले।
बताते हैं कि पूर्व प्रधान के पक्ष से किसी ने अपशब्द कह दिए। इससे बौखलाया प्रधान पति उत्तेजित हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकी देते हुए अपने-अपने घर चले गए।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्रधान के घर पर फायरिंग की। प्रधान पति ने भी अपने साथियों संग मिलकर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग शुरू होने से पूर्व प्रधान व समर्थक भागकर घर में घुस गए। दूसरा पक्ष फायरिंग करता हुआ पूर्व प्रधान के घर चढ़ गया और कई राउंड फायरिंग की। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग डर के मारे घरों में घुस गए। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
देर रात गोली चलने की सूचना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन कोतवाल विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग निकले।
पुलिस को मौके से पिस्टल की कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर प्रधान पति सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानपति दीपेंद्र सिंह, राहुल सिंह व संतोष सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed