फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   court

पीलीभीत जिले में तैनात सीओ विनीत सिंह कोर्ट में तलब, दो साल पुराने तेजाब से हमले के मामले में कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे

Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
court
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र से जुड़े करीब दो साल पुराने तेजाब से हमले के एक मामले में गवाह व वर्तमान समय में पीलीभीत जिले में तैनात सीओ विनीत सिंह के न आने पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है।
विज्ञापन

कोर्ट संख्या चार के अपर सत्र न्यायाधीश हीरालाल ने सूबे के अपर महानिदेशक (अभियोजन) को पत्र लिखकर पीलीभीत के बीसलपुर में तैनात सीओ को गवाही के लिए दो मार्च को कोर्ट में उपस्थित कराने को कहा है। पीलीभीत के एसपी को भी पत्र लिखा गया है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की है कि साक्षी का वेतन पत्रावली पर साक्ष्य अंकित होने तक क्यों न रोक दिया जाए।
विज्ञापन

कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक देवकांत शुक्ल के मुताबिक ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक तेजाब से हमले के मामले में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। मामले में अभियोजन पक्ष के अंतिम साक्षी के रूप में डलमऊ के तत्कालीन सीओ विनीत सिंह को गवाह के रूप में आना है, लेकिन कई पेशियों से वे साक्ष्य के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। इस पर कोर्ट ने अपर महानिदेशक (अभियोजन) के साथ एसपी पीलीभीत को पत्र लिखकर गवाह की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद बाल कुमार के मामले में सुनवाई अब छह को
पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों की वापसी के बिंदु पर बुधवार को बहस हुई। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल ने अब मामले में सुनवाई की अगली तारीख छह मार्च तय की है। कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार सिंह के मुताबिक पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के खिलाफ विभिन्न सात आपराधिक मामले विचाराधीन हैं। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने मुकदमा वापसी का प्रार्थना पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया है, जिस पर बुधवार को बहस सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख छह मार्च तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed