{"_id":"edd56042ce01feb2cb5160f1cbaf78c8","slug":"counting-today-box-will-open-the-fate-of-7863-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज- 7,863 प्रत्याशियों की किस्मत का खुलेगा पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज- 7,863 प्रत्याशियों की किस्मत का खुलेगा पिटारा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से सभी 18 ब्लॉकों में मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम और एसपी ने मतगणना स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
भीड़ को मतगणना परिसर से 100 मीटर की दूरी पर रखा जाएगा। इसके लिए बैरियर भी लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 620 पोलिंग पार्टियों के माध्यम से 3,470 कर्मचारियों तैनात किया गया है।
न्याय पंचायतवार मतगणना के लिए 310 टेबल लगाई गई हैं। एक न्याय पंचायत में दो-दो टेबल लगाई गई हैं। एक पर बीडीसी व दूसरी टेबल पर डीडीसी के मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी श्रीकांत सिंह ने सरेनी, शिवगढ़ समेत अन्य ब्लॉकों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
सभी ब्लॉकों में इंटर कॉलेजों व अन्य स्थानों को मतगणना के लिए चुना गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि ब्लॉकों में डीडीसी व बीडीसी की मतगणना के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
रविवार सुबह आठ बजे से न्याय पंचायतवार लगाई गईं टेबल वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी टेबल पर एआरओ मौजूद रहेंगे।