फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Counting of votes in tight security, Harikesh became the head with the difference of two votes

कड़ी सुरक्षा में मतगणना, दो मतों के अंतर से प्रधान बने हरिकेश

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes in tight security, Harikesh became the head with the difference of two votes
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनियां ब्लॉक सभागार में हमीदपुर बड़ागांव में प्रधान पद के लिए मंगलवार को मतगणना हुई। पूर्व प्रधान के बेटे को प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन दो मतों से जीत का सेहरा उसके सिर बंध गया। रनर प्रत्याशी की अपील पर रिकाउंटिंग कराई गई, लेकिन परिणाम नहीं बदला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हमीदपुर बड़ागांव के प्रधान पद का उपचुनाव सोमवार को कराया गया था, जिसमें 10 दावेदारों ने अपना भाग्य आजमाया था।
मंगलवार को उपचुनाव की मतगणना कराई गई, जिसमें पूर्व प्रधान स्व. रामकुमार के बेटे हरिकेश सरोज ने दो मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी विजय सरोज को मात दी, लेकिन उपविजेता परिणाम से संतुष्ट नहीं था। उसने रिकाउंटिंग की गुहार लगाई, जिसके बाद मतों की गिनती दोबारा कराई गई।
विज्ञापन

आखिरकार ताज हरिकेश के सिर ही बंधा। परिणाम में कोई अंतर नहीं आया। जीत के बाद निर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। तहसीलदार अजय गुप्ता ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। रिकाउंटिंग के बाद भी हरिकेश ने दो मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed