{"_id":"60da106a8ebc3ebb940f834f","slug":"counseling-today-documents-of-54-candidates-will-be-submitted-raibaraily-news-lko584572895","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग आज, जमा होंगे 54 अभ्यर्थियों के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग आज, जमा होंगे 54 अभ्यर्थियों के दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत रिक्त पदों पर नए शिक्षकों की तैनाती के लिए इस जिले को 54 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों को 29 जून को होने वाली काउंसिलिंग में शामिल होना होगा।
इस दौरान सभी दस्तावेजों का मिलान कराने के बाद उन्हें जमा करना होगा। काउंसिलिंग के लिए बीएसए दफ्तर में तीन काउंटर बनाए गए हैं जिनकी जिम्मेदारी छह खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दी गई है।
प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत पहले ही 600 से अधिक शिक्षक इस जिले में नियुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में रिक्त रह गए 6696 पदों के लिए अनंतिम चयन सूची जारी हुई जिसमें 54 अभ्यर्थियों को रायबरेली आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद ने सूची में शामिल अभ्यर्थियों को आवंटित जिले के बीएसए दफ्तर में 28 व 29 जून को उपस्थित होकर जनपदीय चयन समिति के समक्ष अपने अभिलेखों को परीक्षण के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस जिले में 29 जून को काउंसलिंग कराने का फैसला लिया गया है।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि 29 जून को पूर्वाह्न 11 से सायं चार बजे तक काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं।
पहले काउंटर पर बीईओ गौरा राकेश कुमार, बीईओ खीरों रवि कुमार सिंह, दूसरे काउंटर पर बीईओ सलोन विश्वनाथ प्रजापति, बीईओ हरचंदपुर रामकिशन कश्यप, तीसरे काउंटर पर बीईओ राही रमेश चंद्र चौधरी, बीईओ जगतपुर राजेश राम को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी बीईओ को सहयोग के लिए अपने साथ एक-एक शिक्षक को लाने के लिए कहा गया है।
प्रभारी बीएसए ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का आनलाइन आवेदन के विवरण से मिलान और सत्यापन करना होगा। इस दौरान अगर कोई अंतर पाया जाता है तो लिखित टिप्पणी के साथ अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य समस्त अभिलेखों, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन, फीस रशीद की स्वहस्ताक्षरित प्रतियां दो सेट में एवं मूल प्रति (चेनदार फाइल फोल्डर में) के साथ ही चार फोटो, निर्धारित शपथ पत्र आदि दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।