{"_id":"6ad12abfac532f2203075a9c","slug":"corruption-in-the-procurement-of-garbage-vehicles-council-members-demand-an-investigation-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169991-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कूड़ा वाहन खरीद में भ्रष्टाचार, सभासदों ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कूड़ा वाहन खरीद में भ्रष्टाचार, सभासदों ने की जांच की मांग
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली में कूड़ा निस्तारण वाहनों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बृहस्पतिवार को जांच कराने की मांग की। सभासदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सरनीत कौर ब्रोका को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने शासकीय धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
सभासद जय प्रकाश वर्मा, परमजीत सिंह गांधी, रामखेलावन बारी आदि ने पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में शासन ने नगर पालिका को कूड़ा उठाने के लिए 2.5 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इस राशि से 30 टाटा टीयर वाहन और 40 तीन पहिया रिक्शे खरीदे जाने थे।
सभासदों के अनुसार, खरीदे गए टाटा टीयर वाहनों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं है। वहीं, 40 तीन पहिया रिक्शे जलकल विभाग के गोदाम में लावारिस पड़े हैं और कबाड़ हो रहे हैं। सभासदों के मुताबिक, डीएम ने जांच कराने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सभासद कमरुद्दीन, कुसुमा, रोहित पांडेय, एसपी सिंह, मुनव्वर, रामसजीवन पाल, सुनीता, पंकज और मोहित सिंह मौजूद रहे।