फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   corona warrier

अमेरिका में काम कर रहे इंजीनियर रजनीश ने गांव के लोगो के लिए भेजा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Sun, 30 May 2021 07:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
corona warrier
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के स्मार्ट गांव तौधकपुर के किसी ग्रामीण की ऑक्सीजन के अभाव में मौत न हो इसको लेकर स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि सामग्री भेजी है। यह सामग्री सेवा ही संगठन सप्ताह के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने ग्राम प्रधान मनोज कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य किए हैं। जिसका नतीजा है कि तेजी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या में कमी हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने कहा कि स्मार्ट गांव तौधकपुर में किसी ग्रामीण का निधन ऑक्सीजन अथवा चिकित्सा सामग्री के अभाव में न हो इसके लिए स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से अमेरिका में इंजीनियर रजनीश वाजपेयी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि सामग्री भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौधकपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर वाजपेयी एवं पूर्व ग्राम प्रधान कार्तिकेय शंकर वाजपेयी के छोटे भाई रजनीश शंकर वाजपेयी अमेरिका के कैलीफोर्निया में इंजीनियर है।
रजनीश व तौधकपुर गांव का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लिया था। कार्तिकेय शंकर ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव में सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवाए थे। पूरे गांव में शौचालय बनवाने के साथ कूड़ादान रखवाए थे।
कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन के अभाव में हो रही मौतों की जानकारी मिलने पर रजनीश शंकर ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि सामान भेजा ताकि ग्रामीणों को गांव में ही प्राथमिक उपचार प्राप्त हो सके।

होम आइसोलेशन के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज को कहीं भागना न पड़े। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व प्रधान कार्तिकेय शंकर वाजपेयी व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला आदि ने ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed