फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   corona warrier

डॉ.प्रभात बने कोरोना योद्धा, 24 घंटे कर रहे रोगियों की सेवा

Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
corona warrier
डॉ. प्रभात। - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां (रायबरेली)। सीएचसी बछरावां में तैनात डॉ. प्रभात मिश्रा कोरोना से जंग जीतकर अब कोरोना मरीजों को 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कोरोना के मरीजों को देखकर जहां आम जनता से लेकर कुछ चिकित्सक भी दूरियां बना लेते हैं, वहीं डॉ. प्रभात कोरोना मरीजों के लिए फरिश्ता साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना योद्धा डॉ. प्रभात कोरोना काल में 24 घंटे सेवा प्रदान कर रहे हैं। हफ्ते में सिर्फ एक या दो दिन घंटे के लिए अपने परिवार से मिलने लखनऊ जाते हैं और तुरंत वापस लौट आते हैं। परिवार में पत्नी हर्षिता मिश्रा के अलावा चार माह की बच्ची हैप्पी है।
विज्ञापन

पत्नी हर्षिता मिश्रा भी पेशे से चिकित्सक हैं और वह लखनऊ में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। ऐसे में मासूम बच्ची की परवरिश भी एक कठिन चुनौती है। छह माह पूर्व स्वयं कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और कोरोना से जंग जीतकर बेखौफ होकर जनता की सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात ने कहा कि इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन यह भी सही है कि अगर मरीज चिकित्सकों के संपर्क में अविलंब आ जाते हैं तो तेजी से ऐसे मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

डॉ. प्रभात ने कहा कि कोरोना मरीजों में सबसे ज्यादा इम्युनिटी का खेल है। दवा तो जरूरी है ही, लेकिन हम दवा के साथ साथ अगर मरीजों का मानसिक तनाव कम करने में सफल हो जाते हैं और मरीजों का हौसला बढ़ा देते हैं। क्षेत्रीय शशिकांत मिश्रा, पिंकू मिश्रा, जुबेर नगरामी, हरिओम सिंह, मनोज मिश्रा, सतीश ने डॉ.प्रभात के कार्यों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed