फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona to a quality supervisor of a company

गाजियाबाद की एक कंपनी के क्वालिटी सुपरवाइजर को कोरोना

Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corona to a quality supervisor of a company
रायबरेली। गाजियाबाद जिले में भवनों का निर्माण कराने वाली एक कंपनी में क्वालिटी सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाला युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। शनिवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट के बाद बछरावां क्षेत्र के चुरुआ गांव के रहने वाले युवक को जिला अस्पताल से रॉयन स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुआ गांव का रहने वाला युवक गाजियाबाद जिले में भवनों का निर्माण कराने वाली एक कंपनी में क्वालिटी सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। 22 जून को वह अपने घर वापस आया था। एक दिन घर में रहने के बाद यह 23 जून को सीएचसी बछरावां पहुंचकर कोरोना की जांच का अनुरोध किया, लेकिन सीएचसी में जांच की सुविधा न होने पर उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

24 जून को कोरोना की जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजने के साथ ही युवक को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार की शाम एसजीपीजीआई लखनऊ से जांच रिपोर्ट आ गई। युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे जिला अस्पताल से रॉयन स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चुरुवा गांव को सील करने की प्रक्रिया के साथ ही गांव में सैनिटाइजेशन और ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए टीमें भी गठित कर दी गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक पहले से ही जिला अस्पताल में क्वारंटीन था। युवक गाजियाबाद से आया था। उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। ग्रामीणों की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed