फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

15 दिन बाद एक संक्रमित की मौत, नौ लोग मिले पॉजिटिव

Fri, 25 Jun 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। एम्स के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराए गए कोरोना संक्रमित एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। जिले में 15 दिन बाद संक्रमण से मौत हुई है। इसी के साथ मौतों का आंकड़ा बढ़कर 347 हो गया है। नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 121 एक्टिव मरीजों में 47 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 4984 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एम्स के एल-3 अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत होने के बाद जिले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 347 हो गई है।
विज्ञापन

रेलकोच के एल-2 अस्पताल में दो और एम्स के एल-3 अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। पहले से संक्रमित नौ मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब तक जिले में 121 एक्टिव केस बचे हैं, जिसमें 47 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed